
Covid Cases In China: कोरोना से चीन में बिगड़े हालात, शंघाई छोड़कर भाग रहे लोग, बीजिंग में भी लाखों लोगों पर सख्त घेरा
AajTak
Covid Cases In China: चीन के शंघाई में कोरोना की वजह से हालात भयावह होते जा रहे हैं. यहां लॉकडाउन की वजह से जीवन मुश्किल में आ गया है. आलम ये है कि अब विदेशी लोग शहर छोड़कर भागने लगे हैं, वहीं बीजिंग में भी लाखों लोगों पर पहरा लग गया है. यहां स्कूल बंद कर दिए हैं, लोगों को घरों में ही रहने के आदेश जारी किए गए हैं.
चीन के शंघाई में कोरोना के केसों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते वहां हाहाकार मचा हुआ है, सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का हथकंडा अपनाते हुए तालाबंदी कर दी है. अब आलम ये है कि कारोबार के बड़े केंद्र वाले इस शहर से लोग भागने के लिए मजबूर हो गए हैं. स्थानीय पैकर्स और मूवर्स के साथ ही कुछ कानूनी फर्मों का कहना है कि चीन के सबसे महत्वपूर्ण शहर शंघाई से लोग तेजी से भाग रहे हैं. जबकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सलाह ली है कि शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है, प्रतिबंध के बीच वह शहर छोड़ने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं.
ढाई करोड़ की आबादी वाले शहर में हाहाकार
ढाई करोड़ की आबादी वाले शहर में मल्टीनेशनल कंपनियों की भरमार है. यहां भारी संख्या में विदेशी रहते हैं, लेकिन कोविड के केस बढ़ने के बाद इन्होंने यहां से पलायन करना शुरू कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय मूवर्स शंघाई M&T के संस्थापक माइकल फाउंग ने कहा कि आम तौर पर हमें हर महीने करीब 30-40 ऑर्डर मिलते थे. लेकिन इस महीने इस तरह के ऑर्डर में भारी इजाफा हुआ है.
खाने तक को भटक रहे विदेशी नागरिक
एजेंसी के मुताबिक शंघाई में कोविड के केस बढ़ने के बाद दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं, आलम ये है कि यहां लोगों को खाना तक नसीब नहीं हो रहा है. 10 विदेशी नागरिकों ने बताया कि उन्हें खाने का इंतजाम करने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, इतना ही नहीं, हर पल इस बात का भी डर बना रहता है कि घर को कोई सदस्य संक्रमित न हो जाए, अगर किसी को कोविड हो गया तो मरीज को आइसोलेशन में ले जाया जा रहा है, ऐसे में परिजनों को परिवार से दूर होने का डर भी सता रहा है.
'यहां की सरकार को लोगों की जिंदगी से मतलब नहीं'

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








