
Covid 19 in China : चीन के शंघाई में कोरोना की नई लहर में पहली मौत, 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने को मजबूर
AajTak
Corona in China : चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है. यहां के शंघाई में कोरोना वायरस की नई लहर में पहली मौत दर्ज की गई है. 2.5 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में लॉकडाउन है. ऐसे में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं.
चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है. यहां के शंघाई में कोरोना वायरस की नई लहर में पहली मौत दर्ज की गई है. 2.5 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में लॉकडाउन है. ऐसे में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं.
शंघाई में कोरोना के 17 अप्रैल को 19,831 केस दर्ज किए गए हैं. इससे पहले शनिवार को 21,582 केस दर्ज किए गए थे. हालांकि, इन लोगों में कोरोना के लक्षण देखने को नहीं मिले हैं. वहीं, कोरोना के लक्षण वाले 2,417 नए मरीज मिले हैं. हालांकि, शनिवार को ऐसे 3,238 केस मिले थे.
बताया जा रहा है कि चीन में 10 मार्च के बाद से 20 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए हैं. बताया जा रहा है कि 2019 में वुहान में फैले कोरोना के बाद शंघाई अब तक का सबसे संक्रमित शहर बन गया है.
चीन में इससे पहले मार्च में जिलिन प्रांत में कोरोना से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया था. ये मौतें चीन में एक साल बाद हुई थीं. चीन कोरोना के खिलाफ सख्त जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है. इसके तहत बड़े पैमाने पर जांच की जाती है. लोगों को क्वारंटीन किया जाता है. सख्त प्रतिबंध लगाए जाते हैं.
शंघाई कोरोना की अब तक की सबसे बुरी लहर से जूझ रहा है. चीन की 'जीरो कोविड पॉलिसी' के तहत यहां सख्त लॉकडाउन लगाया गया है. बावजूद इसके यहां कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं. शंघाई में कोरोना के मामलों में जबरदस्त तेजी की वजह ओमिक्रॉन (Omicron) को माना जा रहा है.
कोरोना से शंघाई की हालत इतनी खराब हो गई है कि यहां अब संक्रमितों को रखने के लिए क्वारंटीन सेंटर में जगह नहीं बची है. स्कूलों और दफ्तरों की इमारतों को क्वारनटीन सेंटर में बदला जा रहा है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, क्वारंटीन सेंटर खचाखच भरे हुए हैं. यहां दो बिस्तरों के बीच एक हाथ का अंतर भी नहीं है.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.






