Covid-19 Home Isolation: कोरोना के मरीज घर पर कैसे करें इलाज, आई नई गाइडलाइन
AajTak
नए गाइडलाइंस में दो खास बातें बताई गई हैं. पहली चीज ये है कि कोरोना के हल्के या बिना लक्षण वाले मरीज घर पर रहते हुए कैसे अपना इलाज कर सकते हैं. जबकि दूसरी मुख्य बात बच्चों के संबंध में बताई गई है. आइए जानते हैं इस संशोधित गाइडलाइन में कोरोना के मरीजों को लेकर और क्या जानकारी दी गई है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने होम आइसोलेशन को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की है. नए गाइडलाइंस में दो खास बातें बताई गई हैं. पहली चीज ये है कि कोरोना के हल्के या बिना लक्षण वाले मरीज घर पर रहते हुए कैसे अपना इलाज कर सकते हैं. जबकि दूसरी मुख्य बात बच्चों के संबंध में बताई गई है. आइए जानते हैं इस संशोधित गाइडलाइन में कोरोना के मरीजों को लेकर और क्या जानकारी दी गई है. होम आइसोलेशन में कैसे करें इलाज- होम आइसोलेशन को लेकर सरकार की तरफ कुछ सलाह दी गईं हैं. गाइडलाइन के मुताबिक मरीज को लगातार अपने डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए और हालत गंभीर होने के स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर को इसकी सूचना दें. कोरोना के मरीजों को अगर पहले से कोई और बीमारी हो तो डॉक्टर से संपर्क करने के बाद उस बीमारी की दवा भी जारी रखें. गाइडलाइन में सलाह दी गई है कि बुखार, नाक बहने और खांसी होने पर मरीज को कोरोना के लक्षण वाले इलाज शुरू कर देने चाहिए. मरीजों को गर्म पानी से गरारा करने और दिन में दो बार भाप लेने की भी सलाह दी गई है.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












