
Covid या आतंकी हमले का पहले से पता क्यों नहीं चला? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया ये जवाब
AajTak
Bageshwar Dham के Dhirendra Shastri ने ऐसा कोई काम किया, जिससे देश का भला हो गया हो. जैसे कि पहले से बता दिया हो कि कोरोना जैसी महामारी आने वाली है? देश में आंतकवादी हमला होने वाला है? जब दिव्य दरबार लगाने वाले शास्त्री किसी एक व्यक्ति को ठीक करने की बात कहते हैं, तो क्या देश के लिए भी ऐसा कुछ कर सकते हैं? इस सवाल पर सुनिए खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जवाब...
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते दिनों से इंटरनेट से लेकर टेलीविजन जगत की सुर्खियों में बने हुए हैं. 26 साल के शास्त्री बिना कोई सवाल पूछे ही लोगों की परेशानियां जान लेने और उनकी समस्याओं का निदान भी बता देने का दावा करते हैं. अपने 'दिव्य दरबार' में आने वाले लोगों को ठीक करने की बात कहने वाले बागेश्वर के संत क्या देश के लिए भी ऐसा कुछ कर सकते हैं? Aajtak के खास इंटरव्यू में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसे ही सवालों का बखूबी जवाब दिया...
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जब पूछा गया कि आपने बहुत सारे लोगों की मदद की होगी. उनका उद्धार किया होगा, लेकिन हम ये जानना चाहते हैं कि आपने ऐसा कोई काम किया, जिससे देश का भला हो गया हो? यानी आपने पहले से बता दिया हो कि कोविड महामारी आने वाली है? या कोई आंतकवादी हमला होने वाला है? जब आप एक व्यक्ति को ठीक करने की बात कहते हो तो क्या देश के लिए भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं?
इस सवाल के जवाब में धीरेंद्र शास्त्री बोले, '' मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं और न ही कोई ज्योतिषाचार्य हूं. मगर जब कोई दरबार में अर्जी लेकर आता है तो वे अपने अंदर की प्रेरणा और अनुभूति के आधार पर उसकी समस्या और समाधान के बारे में बता देते हैं. मिसाल के तौर पर जब किसी राजनेता उनसे मिलने आता है तो पूछते हैं कि प्रदेश का हाल क्या होगा? तो हम बता देते हैं कि फलां संयोग बन रहे हैं. मगर जब कोई अर्जी ही न लगाए तो कैसे समस्याओं और समाधान के बारे में बता पाना संभव नहीं है.
शास्त्री आगे कहते हैं, जब कोई अर्जी ही न लगाए और मैं खुद से देश-दुनिया की निकटासन्न समस्याओं को बताऊंगा तो कौन मेरा सुझाया गया सुझाव मानेगा? कौन नियमों को मानेगा और कौन उनका पालन करेगा? आखिर किसको मैं समाधान बताऊंगा? वैसे भी विश्व कल्याण की मंगलकामनाएं हम प्रतिदिन करते हैं.
फिर 'पठान' के लिए कसने अर्जी लगाई?
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' का बहिष्कार करने के लिए आपके दरबार में किसने अर्जी लगाई थी? इसके जवाब में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले कि इसके लिए कोई अर्जी नहीं लगी थी. किसी ने उनको बता दिया था कि 'पठान' फिल्म में भगवा को 'बेशर्म रंग' बताया गया है, इसलिए विरोध की बात कह दी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










