
Coronavirus updates: 8 राज्यों में कोरोना के हालात बेकाबू, मुंबई में लॉकडाउन की आहट, दिल्ली में इमरजेंसी मीटिंग
AajTak
कोरोना की बेकाबू रफ्तार से सरकार की बेचैनी बढ़ गई है. आज केंद्रीय कैबिनेट सचिव की सभी राज्यों के साथ हाईप्रोफाइल बैठक है. वहीं दिल्ली में नए केसों में उछाल के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंत्रियों और अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है.
कोरोना की बेकाबू रफ्तार से सरकार की बेचैनी बढ़ गई है. आज केंद्रीय कैबिनेट सचिव की सभी राज्यों के साथ हाईप्रोफाइल बैठक है. वहीं दिल्ली में नए केसों में उछाल के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंत्रियों और अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है. देश में अक्टूबर के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा केस आए हैं. 24 घंटे में नए केस 72 हजार के आंकड़े को पार कर गए हैं. अकेले महाराष्ट्र में ही 43 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. देश के 8 राज्यों में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है. इन 8 राज्यों में ही 84 फीसदी कोरोना के केस हैं. देश के 8 राज्यों (महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल,तमिलनाडु, गुजरात, तथा मध्य प्रदेश) में दैनिक कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन 8 राज्यों में 84.61 प्रतिशत नए मामले दर्ज हुए.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











