
Coronavirus LIVE: भारत में 24 घंटे में 1.15 लाख नए केस, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड
AajTak
कोरोना की रफ्तार देश भर के लिए चिंता का सिग्नल भेज रही है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.15 लाख नए केस सामने आए हैं. यह दूसरी बार है जब कोरोना के मामले एक दिन में एक लाख के पार पहुंचे हैं.
कोरोना की रफ्तार देश भर के लिए चिंता का सिग्नल भेज रही है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.15 लाख नए केस सामने आए हैं. यह दूसरी बार है जब कोरोना के मामले एक दिन में एक लाख के पार पहुंचे हैं. इससे पहले बीते रविवार को 24 घंटे में संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए थे. यह भारत में कोरोना की अब तक की सबसे बड़ी दैनिक उछाल है. इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 12,799,746 हो गए हैं. इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों ने 800,000 का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 843,779 है. भारत अब एक्टिव केस के मामले में चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 631 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 166,208 पहुंच गई है. एक विश्लेषण के अनुसार, कोविड -19 की दूसरी लहर, पहली लहर की तुलना में ज्यादा घातक सिद्ध होती दिख रही है. कुल मामलों में पांच सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (3,113,354), केरल (1,137,590), कर्नाटक (1,020,434), आंध्र प्रदेश (909,002), और तमिलनाडु (903,479) हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











