
Coronavirus in China: 'जीरो कोरोना पॉलिसी' के चलते लोगों को बॉक्स में कैद कर रहा है चीन!
AajTak
भारत का पड़ोसी देश चीन अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को सफल बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है. चीन ने उन लोगों के लिए लोहे के सफेद बक्से तैयार किए हैं, जिन पर उसे कोरोना से संक्रमित होने का शक है. ऐसे लोगों को चीन जबरदस्ती लोहे के इन बक्सों में जानवरों की तरह ठूंस देता है. चीन की सरकार आधी रात में लोगों को संक्रमण के शक में घरों से निकाल कर इन लोहे के डिब्बों में बंद कर रही है. इसमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है. चीन में इस जुल्म के खिलाफ वहीं के लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. ताकि दुनिया उनकी सरकार की हकीकत देख सके.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











