
Coronavirus Cases in India: कोरोना के एक्टिव मरीज 83 हजार के पार, बीते 24 घंटे में 38 लोगों ने गंवाई जान
AajTak
Coronavirus Cases in India: कोरोना के केसों में आज भी उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 13 हजार से ज्यादा (13,313) नए मामले देखने को मिले हैं.
Coronavirus Cases in India: कोरोना के केसों में आज भी उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 13 हजार से ज्यादा (13,313) नए मामले देखने को मिले हैं. यह नंबर बुधवार के मुकाबले 8.7 फीसदी ज्यादा है. इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोविड की वजह से 38 लोगों ने जान भी गंवाई है. फिलहाल भारत में कोविड के 83 हजार से ज्यादा मरीज (एक्टिव केस) मौजूद हैं.
जिन पांच राज्यों में कोविड की स्थिति चिंताजनक है, उसमें केरल (4,224), महाराष्ट्र (3,260), दिल्ली (928), तमिलनाडु (771) और उत्तर प्रदेश (678) शामिल हैं. कुल नए केसों में से 74.07 फीसदी इन्हीं पांच राज्यों से आए हैं. वहीं कुल नए केसों में सिर्फ केरल की हिस्सेदारी 31.73 फीसदी है.
यह भी पढ़ें - COVID 19 के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ाई! स्वास्थ्य मंत्री ने विशेषज्ञों की बैठक बुलाई
कोविड की वजह से पिछले 24 घंटे में 38 मरीजों की मौत हुई है. देश में अबतक कोविड की वजह से पांच लाख से ज्यादा (5,24,941) मौतें हो चुकी हैं.
देश में कोविड से ठीक होने वाली दर 98.6 फीसदी है. बीते 24 घंटे में 10,972 मरीजों ने कोविड को हराया है. फिलहाल देश में कोविड के 83,990 एक्टिव केस हैं. बीते 24 घंटे में 2,303 एक्टिव केस बढ़ गए हैं.
कोविड वैक्सीन की बात करें तो कल 14 लाख से ज्यादा (14,91,941) कोविड टीके लगाये गए. देश में अबतक कोविड के 196 करोड़ से ज्यादा (1,96,62,11,973) कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं. कल देश में कोविड के 3 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












