Coronavirus: कोरोना के नए वेरिएंट को फैलने से कैसे रोका जाए? WHO ने बताए ये उपाय
AajTak
पूरे दुनिया में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे हैं. भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना की दूसरी लहर और नया वेरिएंट लोगों को डराने लगा है. WHO ने इस वेरिएंट को फैलने से रोकने के कुछ उपाय बताए हैं और लोगों से इनका सख्ती से पालन करने की अपील की है.
पूरे दुनिया में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे हैं. भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना की दूसरी लहर और नया वेरिएंट लोगों को डराने लगा है. WHO ने इस वेरिएंट को फैलने से रोकने के कुछ उपाय बताए हैं और लोगों से इनका सख्ती से पालन करने की अपील की है. WHO की दक्षिण पूर्वी एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने पीटीआई को बताया कि कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार ही इस वायरस और इसके वेरिएंट को फैलने से रोक सकता है. इसके अलावा डॉक्टर खेत्रपाल ने टेस्ट, ट्रेस, आइसोलेट और इलाज के प्रयासों को तेज करने की जरूरत बताई. डॉक्टर खेत्रपाल ने इस महामारी से निपटने के लिए खांसी और छींकने के शिष्टाचार, हाइजीन और सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों का सख्ती से पालन ही सिर्फ इस वायरस को फैलने से रोक सकता है.
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











