
Corona virus India: कोरोना का हर चौथा नया केस दिल्ली-NCR से, यूपी-हरियाणा-पंजाब के ट्रेंड भी चिंता बढ़ाने वाले
AajTak
Coronavirus in India: देश में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है. 24 घंटे में कोरोना के 2,183 नए मामले सामने आए हैं. 214 मरीजों की मौत भी हुई है. सबसे ज्यादा मामले दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे हैं.
देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है. 24 घंटे में कोरोना के 2,183 नए मामले (Coronavirus cases in India) सामने आए और 214 मरीजों की मौत हो गई. एक दिन पहले यानी शनिवार को 1,150 मामले सामने आए थे और 4 मौतें हुई थीं. सबसे ज्यादा डराने वाले आंकड़े दिल्ली-एनसीआर से सामने आ रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना का हर चौथा नया केस दिल्ली-नोएडा में सामने आ रहा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना का संक्रमण अब बढ़ता जा रहा है. संक्रमण दर भी बढ़ रही है. 24 घंटे में देश में 2.61 लाख जांच हुई, जिसमें से 2,183 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. संक्रमण दर बढ़कर 0.83% हो गई. एक दिन पहले 0.31% थी.
हर दिन मिलने वाले नए केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं. 4 से 11 अप्रैल के बीच देश में 7,348 संक्रमित मिले थे, जिनकी संख्या 11 से 17 अप्रैल में बढ़कर 8,348 हो गई. यानी, एक हफ्ते में कोरोना के मामले 10 फीसदी तक बढ़ गए.
ये भी पढ़ें-- कोरोना मामले बढ़ते ही एक्शन में दिल्ली सरकार, अलर्ट पर अस्पताल, लोगों को फ्री में बूस्टर डोज
दिल्ली-NCR में डरा रही रफ्तार
अकेले राजधानी दिल्ली में ही कोरोना के 517 नए मामले सामने आए. वहीं, नोएडा में 65 नए केस आए, जिनमें से 19 छात्र हैं. दिल्ली-नोएडा में मिलाकर 582 नए संक्रमित मिले हैं. यानी, देश का हर चौथा संक्रमित दिल्ली-नोएडा में ही मिल रहा है. हालांकि, राहत की बात ये है कि दोनों ही जगह एक भी मौत नहीं हुई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







