
Corona virus: बच्चों-युवाओं पर भी रहम नहीं करता कोरोना का नया स्ट्रेन, इन 7 जगहों से रखें दूर
AajTak
वयस्क और बच्चों के संक्रमित होने के मामले अचानक से तेज हो गए हैं. ऐसे में हेल्थ ऑथोरिटीज पहले से ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दे रही हैं. कुछ खास जगहों से अपने बच्चों को फिलहाल दूर रखने में ही भलाई है.
भारत में कोरोना वायरस की तबाही एक बार फिर उफान पर है. चिंता की बात ये है कि कोरोना का ये नया स्ट्रेन युवा और बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है. वयस्क और बच्चों के संक्रमित होने के मामले अचानक से तेज हो गए हैं. ऐसे में हेल्थ ऑथोरिटीज पहले से ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दे रही हैं. कोशिश करें कि आप ना खुद अनावश्यक रूप से बाहर जाएं और ना अपने परिवार के सदस्यों को जाने दें, खासकर ऐसी जगहों पर जाने से जरूर बचें जहां कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है. स्विमिंग पूल- गर्मी का मौसम आते ही कुछ पैरेंट्स अपने बच्चों को स्वीमिंग क्लासेज़ के लिए बाहर भेजना शुरू कर देते हैं. लेकिन मौजूदा संकट को देखते हुए स्विमिंग क्लासेज़ एवॉयड करना ही बेहतर होगा. संभव हो तो बच्चों को घर में ही किसी एक्टिविटी में व्यस्त रखें. स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स- क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस या किसी अन्य स्पोर्ट्स एक्विविटी में हिस्सा लेने वाले लोग भी कुछ दिन घर में ही रहें. याद रखें कि आप न सिर्फ संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से, बल्कि किसी सरफेस को छूने से भी संक्रमित हो सकते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












