
Corona virus: कोरोना के 5 सबसे खतरनाक लक्षण, दिखते ही जाएं अस्पताल
AajTak
डॉक्टर्स के मुताबिक, नया कोविड स्ट्रेन न सिर्फ अधिक संक्रामक है, बल्कि कई गंभीर लक्षण भी लेकर आया है. इस बीच कुछ मरीज होम क्वारनटीन में रिकवर हो रहे हैं, जबकि कुछ तबियत बिगड़ने पर अस्पताल की तरफ रुख कर रहे हैं.
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना की ये लहर पहले से भी ज्यादा घातक साबित हो रही है. डॉक्टर्स के मुताबिक, नया कोविड स्ट्रेन न सिर्फ अधिक संक्रामक है, बल्कि कई गंभीर लक्षण भी लेकर आया है. इस बीच कुछ मरीज होम क्वारनटीन में रिकवर हो रहे हैं, जबकि कुछ तबियत बिगड़ने पर अस्पताल की तरफ रुख कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि कोरोना पॉजिटिव होने पर किन हालातों में अस्पताल जाने की जरूरत है. सांस में तकलीफ- सांस में तकलीफ या छाती में दर्द इंफेक्शन के ज्यादा खतरे का संकेत है. कोरोना वायरस एक रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है और ये वायरस हमारे 'अपर ट्रैक्ट' में हेल्दी सेल्स पर हमला करता है. परिणामस्वरूप मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है और उसकी जान को खतरा बढ़ जाता है. ऑक्सीजन लेवल- कोरोना संक्रमित होने पर शरीर के ऑक्सीजन लेवल पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. दरअसल, कोरोना पॉजिटिव होने पर इंसान के फेफड़ों के एयर बैग में फ्लूड भर जाता है और शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी हो जाती है. ऐसा होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल में दाखिल हो जाना चाहिए.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












