
Corona Update: देश में फिर से बेलगाम हो रहा कोरोना, 24 घंटे में 13313 केस
AajTak
कोरोना के केसों में आज भी उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 13 हजार से ज्यादा (13,313) नए मामले देखने को मिले हैं. यह नंबर बुधवार के मुकाबले 8.7 फीसदी ज्यादा है. इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोविड की वजह से 38 लोगों ने जान भी गंवाई है. फिलहाल भारत में कोविड के 83 हजार से ज्यादा मरीज (एक्टिव केस) मौजूद हैं. जिन पांच राज्यों में कोविड की स्थिति चिंताजनक है, उसमें केरल (4,224), महाराष्ट्र (3,260), दिल्ली (928), तमिलनाडु (771) और उत्तर प्रदेश (678) शामिल हैं. कुल नए केसों में से 74.07 फीसदी इन्हीं पांच राज्यों से आए हैं. वहीं कुल नए केसों में सिर्फ केरल की हिस्सेदारी 31.73 फीसदी है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











