
Corona Symptoms: बुखार-खांसी नहीं फिर भी सावधान! ये हैं कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरनाक लक्षण
AajTak
कोरोना के नए स्ट्रेन की तबाही के साथ अब नए लक्षण भी देखने को मिले हैं. आइए आपको बताते हैं कि कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण इंफेक्शन के पुराने वेरिएंट से कितने अलग हैं और इनकी कैसे पहचान की जा सकती है.
भारत में कोरोना के रोजाना तकरीबन एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. खांसी, बुखार, लॉस ऑफ टेस्ट-स्मैल इस जानलेवा वायरस के कॉमन लक्षण थे. लेकिन नए स्ट्रेन की तबाही के साथ अब नए लक्षण भी देखने को मिले हैं. आइए आपको बताते हैं कि कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण पुराने वेरिएंट से कितने अलग हैं और इनकी कैसे पहचान की जा सकती है. हल्की लाल आंखें- चीन में हुई एक हालिया स्टडी के मुताबिक, नए स्ट्रेन पर गौर करने पर कुछ खास लक्षणों की पहचान की गई है. इंफेक्शन के नए वेरिएंट में इंसान की आंखें हल्की लाल या गुलाबी हो सकती हैं. आंखों में लालपन के अलावा, सूजन और आंख से पानी आने की भी शिकायत हो सकती है. कानों से जुड़ी दिक्कत- इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ऑडियोलॉजी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 का नया स्ट्रेन कानों से जुड़ी दिक्कत को ट्रिगर कर सकता है. स्टडी में करीब 56 प्रतिशतक लोगों में ये परेशानी देखी गई है. अगर आप भी ऐसा कोई लक्षण महसूस कर रहे हैं तो ये कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का संकेत हो सकता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












