
Corona Returns: 5 राज्यों से 75% नए केस, लॉकडाउन की चर्चा, पढ़ें 10 अपडेट
AajTak
कोरोना के नए मामलों में तेज़ी आई है. महाराष्ट्र, गुजरात ऐसे राज्य हैं जहां नए मामलों में जबरदस्त उछाल आया है. इसी चिंता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन कर रहे हैं.
मार्च का महीना एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का गवाह बन रहा है. पिछले कुछ वक्त से लगातार कोरोना के नए मामलों में तेज़ी आई है. महाराष्ट्र, गुजरात ऐसे राज्य हैं जहां नए मामलों में जबरदस्त उछाल आया है. इसी चिंता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन कर रहे हैं. कई राज्यों ने सख्ती बरत ली है और कुछ जगह लॉकडाउन की चर्चा है, ऐसे में कोरोना को लेकर ताज़ा अपडेट क्या हैं, एक नज़र डालें...1. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों, राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार और वैक्सीनेशन के तीसरे फेज़ पर चर्चा होगी. इस साल जनवरी के बाद पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग ये दूसरी मीटिंग है. 2. बुधवार को ही देश में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ा उछाल आया है. 28903 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. जबकि 24 घंटे में कुल 188 लोगों की मौत हुई है. भारत में इस वक्त 2.34 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं, जबकि कुल मौतों की संख्या 1.59 लाख पहुंच गई है.3. देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 17864 केस दर्ज किए गए. बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र में लगातार 15 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं.4. महाराष्ट्र के अलावा पंजाब-केरल-कर्नाटक ऐसे राज्य हैं, जहां पर बीते दिन 1000 से अधिक केस आए. जबकि महाराष्ट्र-पंजाब-केरल-कर्नाटक-गुजरात ऐसे राज्य हैं, जहां पर ताजा मामलों के करीब 75 फीसदी केस सामने आ रहे हैं. Five states -Maharashtra, Punjab, Karnataka, Gujarat and Tamil Nadu- continue to drive up India’s active cases In the worlds’ largest vaccine drive, over3.5 cr vaccine doses administered Read more: https://t.co/CtonswW7JI pic.twitter.com/9B8rjihPJM
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











