
Corona in India: मुंबई में गिरी कोरोना की रफ्तार, जानिए दिल्ली में कब गिरेगा थर्ड वेव का ग्राफ
AajTak
देश में लगातार कोरोना कहर बरपा रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों ने खलबली मचा दी है, लेकिन मुंबई में बीते दिनों की अपेक्षा संक्रमण के मामलों में कमी देखी गई है. देश की आर्थिक राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर 11647 कोविड केस सामने आए हैं और 2 मौतें हुई हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में 23 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर जल्द ही अपनी पीक पर होगी. एक्सपर्ट और आंकड़े क्या कहते हैं जानने के लिए देखिये हमारी रिपोर्ट.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












