
Corona Diet: कोरोना से लड़ाई में ये चीजें देंगी शरीर को ताकत, केंद्र ने जारी किया डाइट प्लान
AajTak
भारत सरकार ने mygovindia के ट्विटर हैंडल पर सेल्फ आइसोलेशन में रिकवर हो रहे मरीजों के लिए एक डाइट प्लान शेयर किया है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी थमी नहीं कि एक्सपर्ट ने तीसरी लहर को लेकर भी चेतावनी दे डाली है. इस घातक संक्रमण से निपटने के लिए वायरस की चेन को तोड़ना अब जरूरी हो गया है. साथ ही मरीजों की तेज रिकवरी भी राहत का काम करेगी. इसलिए भारत सरकार ने mygovindia के ट्विटर हैंडल पर सेल्फ आइसोलेशन में रिकवर हो रहे मरीजों के लिए एक डाइट प्लान शेयर किया है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर उन्हें जल्दी ठीक होने में फायदा पहुंचा सकता है. 1. शेयर किए गए डाइट प्लान के मुताबिक, कोविड-19 के मरीजों को अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम और किशमिश से करनी चाहिए. बादाम प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत होते हैं. इसलिए इन्हें नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें. 2. कोविड-19 के मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट में रागी डोसा या एक कटोरा दलिया एक अच्छा विकल्प रहेगा. इसका उद्देश्य मरीजों को ग्लूटेन फ्री डाइट से फाइबर युक्त डाइट पर शिफ्ट कराना है. ये डाइट हमारे डायजेशन और इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










