
Corona: CT स्कैन की नजर से नहीं बचेगा कोरोना, कब कराएं ये टेस्ट और कैसे रीड करें?
AajTak
ऐसा माना जा रहा कि ये म्यूटेट वायरस बड़ी आसानी से PCR टेस्ट को चकमा दे सकता है. इसलिए दोबारा टेस्ट कराने की बजाए मरीजों को CT स्कैन कराने की सलाह दी जा रही है.
देशभर में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच RT-PCR टेस्ट की गलत रिपोर्ट्स चिंता का कारण बनी हुई हैं. गंभीर लक्षण होने के बावजूद लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ रही हैं. ऐसा माना जा रहा कि ये म्यूटेट वायरस बड़ी आसानी से PCR टेस्ट को चकमा दे सकता है. इसलिए दोबारा टेस्ट कराने की बजाए मरीजों को CT स्कैन कराने की सलाह दी जा रही है. छाती के एक्स-रे और HRCTs की तेजी से बढ़ती मांग ने इनकी कीमतों और जरूरतों को भी बढ़ा दिया है. मेडिकल डायग्नोस्टिक और तमाम लैब्स टेस्ट कराने वाले लोगों की भारी भीड़ देख रहे हैं, जो कि बीमारी की गंभीरता को समझने में मददगार हैं. लेकिन वास्तव में ये टेस्ट किन्हें कराने की जरूरत है? आप इसे कैसे रीड कर सकते हैं? और आपको क्या करना चाहिए? इस बार में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं. क्या है HRCT रिपोर्ट- हाई रेजोल्यूशन कॉम्प्यूटेड टोमोग्राफी (HRCT) टेस्ट शरीर में वायरल इंफेक्शन की मौजूदगी का पता लगाने का एक अलग तरीका है. दरअसल, छाती का स्कैन वो लोग करवा रहे हैं जिनके शरीर में इंफेक्शन के कॉमन लक्षण तो नजर आ रहे हैं, लेकिन RT-PCR टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












