
Corona cases in UP: यूपी में 24 घंटे के भीतर मिले 13000 से ज्यादा संक्रमित, 3 मौतें
AajTak
Corona cases in UP: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 13681 नए केस मिलने से हड़कंप मच गया है. बुधवार को इस खतरनाक वायरस से 3 मौतें भी दर्ज की गईं.
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13681 नए मामले सामने आए हैं. राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 2181, नोएडा में 1992 और गाजियाबाद में 1526 कोविड केस दर्ज किए गए हैं. इस दौरान राज्य में कुल 3 मौतें भी दर्ज की गईं. यूपी में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 57355 हो चुके हैं. वहीं, 24 घंटे में 700 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












