Corona Cases in Delhi: दिल्ली के पैरेंट्स की गुहार, बिना देरी तुरंत स्कूल बंद करें सरकार
AajTak
दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने पैरेंट्स की मांग पर दिल्ली के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को बिना देरी के तुरंत बंद करने की गुहार लगाई है. सरकार को इसके लिए पत्र लिखा गया है.
दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन (DPA) ने मुख्यमंत्री दिल्ली, उपराज्यपाल दिल्ली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री समेत CBSE चेयरपर्सन को पत्र लिखा है. पत्र में दिल्ली के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को बिना देरी के तुरंत बंद करने की मांग की है. पत्र में कहा है कि DPA एक बार फिर आपका ध्यान दिल्ली में बढ़ते कोरोना केसेस और उनके प्रभाव में आते बच्चों व शिक्षकों पर ले जाना चाहता है. कोरोना का संक्रमण आज उन बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है जिन पर किसी न किसी प्रकार परीक्षा के बहाने या परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगातार दबाव बनाकर अभिभावकों की अनुमति के बिना भी स्कूलों में बुलाया जा रहा है. शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्कूलों में बच्चों को परीक्षाओं व परीक्षाओं की तैयारी के लिए ज़बरदस्ती बुलाया जा रहा है. इसका नकारात्मक प्रभाव साफ तौर से देखा जा सकता है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5506 नए मामले, 20 मरीजों की मौत हुई है. 24 नवंबर के बाद 1 दिन में सबसे ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हुए. 24 नवंबर को 1 दिन में 6224 नए मामले रिपोर्ट हुए थे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में बच्चों में कोरोना संक्रमण का डेटा सामने आया, जिसके अनुसार 1 मार्च से 4 अप्रैल 2021 के बीच कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या 2733 पहुंच गई.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












