
Corona: वैक्सीनेट लोगों की भी जान ले रहा डेल्टा वेरिएंट, इस उम्र के लोग रहें सावधान
AajTak
WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने भी इसे अब तक का सबसे संक्रामक वेरिएंट मानते हुए 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' में लिस्टेड कर दिया है. अब एक नया डेटा सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट पूरी तरह वैक्सीनेट हुए लोगों को भी मौत के घाट उतार रहा है.
कोरोना वायरस के नए डेल्टा वेरिएंट से पूरी दुनिया में खौफ के बादल मंडरा रहे हैं. WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने भी इसे अब तक का सबसे संक्रामक वेरिएंट मानते हुए 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' में लिस्टेड कर दिया है. अब एक नया डेटा सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि डेल्टा वेरिएंट पूरी तरह वैक्सीनेट से हुए लोगों को भी मौत के घाट उतार रहा है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए एक डेटा के मुताबिक, ब्रिटेन में डेल्टा वेरिएंट से अब तक करीब 117 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 50 साल से ज्यादा उम्र के 109 लोग शामिल हैं. इनमें 50 ऐसे लोग भी हैं जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, 50 साल से कम उम्र के पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके एक भी इंसान की मौत यहां नहीं हुई है. डेल्टा वेरिएंट की चपेट में आने के बाद यहां 50 साल से कम उम्र के 8 लोग मरे हैं, जबकि इसी आयु वर्ग में वैक्सीन की सिंगल डोज लेने वाले सिर्फ दो लोगों की मौत हुई है. इसका ओवरऑल डेथ रेट देखा जाए तो 0.13 प्रतिशत ही है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










