
Corona: दिल्ली सरकार को HC का आदेश- राशन पॉलिसी को जल्द अंतिम रूप दिया जाए
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा है कि कोविड महामारी के दौरान गरीब, महिलाएं और दिव्यांग बच्चों को राशन उपलब्ध कराने की मुहिम को तेज करे, जिससे खाने के अभाव में कोई भूखा न सोना पाए. दिल्ली सरकार ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार से कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान गरीब, निराश्रित महिलाएं और दिव्यांग बच्चों के लिए राशन उपलब्ध कराने की पॉलिसी को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए, जिससे भोजन के अभाव में महामारी के वक्त कोई भूखा ना रहे. कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली सरकार राशन और भोजन उपलब्ध कराने की सरकार की नीति पर काम जल्द पूरा करके उसे जल्द ही अंतिम रूप दे देगी. गरीबों को राशन और खाना देने से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने दिल्ली सरकार और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को नोटिस जारी कर अपना जवाब दाखिल करने को भी कहा है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










