
Corona: क्यों सीने में दर्द और सांस की तकलीफ बढ़ा रहा कोरोना? ये लक्षण न करें नजरअंदाज
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर में इंफेक्शन का ऐसा भयानक रूप देखने को मिला है जिसमें मरीज शुरुआती स्टेज पर ही गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं. गंभीर लक्षण दिखने पर पहले सप्ताह में ही मरीजों की मौत हो रही है.
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर में इंफेक्शन का ऐसा भयानक रूप देखने को मिला है जिसमें मरीज शुरुआती स्टेज पर ही गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं. गंभीर लक्षण दिखने के बाद कुछ दिन के भीतर ही मरीजों की मौत हो रही है. सीने में दर्द ऐसा ही एक असाधारण लक्षण है, जिसमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है. डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सीने में दर्द एक बेहद कॉमन लक्षण है, जो माइल्ड केसों में भी देखा जा रहा है. ये मरीज की ओवरऑल रेस्पिरेटरी हेल्थ का इंडिकेटर होता है. कोरोना संक्रमण के दौरान सीने में दर्द कई वजहों से बढ़ सकता है. क्यों होता है सीने में दर्द- सीने में दर्द या एक प्रकार की बेचैनी कोरोना का एकमात्र लक्षण नहीं है, बल्कि ये शरीर के मौजूदा लक्षणों का ही एक परिणाम हो सकता है. कई बार उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है. कोरोनो वायरस के कारण छाती में दर्द अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शंस की वजह से ही होता है और ये कभी भी अकेले नहीं होता है. ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करने की जरूरत होती है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










