
Corona: क्यों भारत को कभी पता नहीं चल पाएगी Omicron से संक्रमितों की असल संख्या?
AajTak
Coronavirus Omicron in India: देश में ओमिक्रॉन की वजह से कोरोना की तीसरी लहर बेलगाम होती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि महानगरों में 90 से 95 फीसदी मामले ओमिक्रॉन के हैं. लेकिन आंकड़ों में ये दिखाई नहीं दे रहा है.
Coronavirus in India: देश में कोरोना की तीसरी लहर अब बेकाबू होती जा रही है. बीते 24 घंटे में करीब 2 लाख नए मरीज सामने आए हैं. नए मामलों में तेजी आने की वजह कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) है. स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में जितने नए मामले आ रहे हैं, उनमें 90 से 95 फीसदी मामले ओमिक्रॉन के हैं. लेकिन जब स्वास्थ्य मंत्रालय का ओमिक्रॉन पर बुलेटिन आता है तो उसमें नए वैरिएंट के नए मामले 500 से भी कम होते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर देश को कैसे पता चलेगा कि ओमिक्रॉन कितना फैल रहा है?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












