
Corona: क्या भारत का हश्र भी चीन की तरह होने वाला है? एक्सपर्ट्स ने दिया ये जवाब
AajTak
नए साल से ठीक पहले कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 ने दुनियाभर में सरकारों की चिंता बढ़ा दी है. भारत सरकार भी इस वैरिएंट को लेकर अलर्ट मोड पर आ गई है. हालांकि, यह वैरिएंट भारत में महीनों पहले ही पहचाना जा चुका है. ऐसे में अभी तक इसका तेज प्रसार देखने को नहीं मिला है तो ये एक राहत की बात हो सकती है.
नए साल से ठीक पहले कोरोना ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट BF.7 ने भारत समेत कई देशों की सरकारों की चिंता बढ़ा दी है. मौजूदा समय में चीन इस वैरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है. इस नए वैरिएंट को लेकर भारत सरकार की ओर से भी सभी राज्यों को खास निर्देश जारी किए गए हैं. हालांकि, इस खतरे के बीच भी भारत के लिए एक राहत की बात जरूर है.
कोरोना ओमिक्रॉन के इस वैरिएंट की भारत में पहली बार जुलाई में ही पहचान कर ली गई थी. जुलाई और नवंबर के बीच ओडिशा और गुजरात में चार ऐसे मामले मिले थे, जिनके सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग में बीएफ.7 को डिटेक्ट किया गया. हालांकि, इन मामलों की वजह से दोनों राज्यों में कोरोना संक्रमण के फैलने में तेजी नहीं देखने को मिली.
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि 30 सितंबर, 2022 को ओडिशा में एक मामले की टेस्टिंग के दौरान ओमिक्रॉन BF.7 वैरिएंट की पुष्टि की गई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि जिस समय इस वैरिएंट की पहचान की गई, उस समय यह वैरिएंट चिंता का विषय नहीं था. पहले केस के तीन महीने बाद तक ओडिशा में इस वैरिएंट का कोई नया मामला नहीं सामने आया है.
भारत में कम हो रहे कोरोना के मामले भी राहत का संकेत! कोरोना ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट BF.7 ने चीन समेत कई देशों में ऐसे समय में उछाल भरी है, जब भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है. पिछले सप्ताह में हर दिन भारत में कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई. जबकि वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामलों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है.
यह नया वैरिएंट भारत में महीनों पहले ही पहचाना जा चुका है लेकिन अभी तक इसका बहुत प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है. अगर यह वैरिएंट भारत में ज्यादा प्रभावी होता तो कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा सकता था, और अभी तक ऐसा नहीं हुआ है.
भारत में आंकड़ों में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है. यह राहत का एक संकेत भी है कि भारत में नया वैरिएंट BF.7 अभी तक ज्यादा खतरनाक साबित नहीं हुआ है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









