
Corona की थमती नहीं दिख रही लहर... अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया के अस्पतालों में बुरा हाल, रूस में दोगुने हुए केस
AajTak
कोरोना (covid 19 coronavirus cases) की लहर अभी थमती नहीं दिख रही है. ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और रूस का बुरा हाल है.
भारत में कोरोना के केस पिछले (Covid cases in India) कुछ दिनों से भले कम हो रहे हों, लेकिन इससे लापरवाह नहीं होना चाहिए. इसकी वजह दूसरे देशों के ताजा हालात हैं. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और रूस तीनों की स्थिति इस वक्त कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से खराब है. अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया में हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, मतलब ओमिक्रॉन सिर्फ हल्के लक्षण वाला वैरिएंट नहीं है, जैसा इसको अबतक माना जा रहा है. रूस में भी केस तेजी से बढ़ रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











