
Coonoor Chopper Crash: विंग कमांडर पृथ्वी सिंह का शव पहुंचा Agra, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
AajTak
हैलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के साथ जिन लोगों का निधन हुआ उनमें विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शामिल थे. पृथ्वीसिंह का शव आज आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचा. यहां केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल साथ प्रशासनिक अमला उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद था. पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर उनके दयालबाग स्थित घर पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है. बता दें कि बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के हेलीकाप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गयी थी. शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे कि केवल 3 शवों की ही शिनाख्त हो पायी बाकियों की पहचान की प्रक्रिया अब भी जारी है. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











