
Cooker की इस मशहूर कंपनी ने दिया निवेश का बढ़िया मौका, 3 साल के FD पर 8% ब्याज
AajTak
हॉकिंस कुकर्स (Hawkins Cookers) ने अब निवेशकों को बढ़िया रिटर्न कमाने का मौका दिया है. कंपनी एक सावधि जमा योजना (FD Scheme) लेकर आई है
देश में प्रेशर कुकर जैसे यूटेंसिल के उत्पादन के लिए मशहूर कंपनी हॉकिंस कुकर्स (Hawkins Cookers) ने अब निवेशकों को बढ़िया रिटर्न कमाने का मौका दिया है. कंपनी एक सावधि जमा योजना (FD Scheme) लेकर आई है जिसमें 8 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है. (फाइल फोटो: PTI)
हॉकिंग कुकर्स ने इस एफडी योजना के आवेदन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू किया है. इस एफडी योजना पर हॉकिंस एक साल के लिए 7.5%, दो साल के लिए 7.75% और तीन साल के के निवेश पर 8 ब्याज देगी. Hawkins Cookers के एफडी को रेटिंग एजेंसी ICRA के द्वारा MAA यानी स्टेबल की रेटिंग दी गई है. (फाइल फोटो)
साल 2019 में कंपनी के बहीखाते में करीब 22 करोड़ रुपये की एफडी थी. इस साल जुलाई 29 जुलाई तक यह बढ़कर 34 करोड़ रुपये हो गई. Hawkins Cookers Ltd ने अपने एफडी के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. यानी एफडी के लिए अप्लाई करने से पहले इच्छुक निवेशकों को इसके लिए www.hawkinscookers.com/fd2021.aspx पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. (फाइल फोटो)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












