
Congress President: अध्यक्ष पद के लिए चुनावी संग्राम, कांग्रेस में किस्सा कुर्सी का!
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई बार निर्विरोध ताजपोशी होती रही है. लेकिन कांग्रेस के इतिहास में ऐसे कई मौके आए जब अध्यक्ष की कुर्सी के लिए पार्टी के भीतर ही जमकर घमासान हुआ. इसमें सबसे मशहूर किस्सा है जब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी के नाना और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के तमाम विरोध के बावजूद पुरुषोत्तम दास टंडन कांग्रेस के अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे थे. श्वेता सिंह के साथ देखिए ये विशेष रिपोर्ट - अध्यक्ष पद के लिए चुनावी संग्राम, कांग्रेस में किस्सा कुर्सी का!

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











