
Congress की जगह सबसे बड़ा विपक्ष बनने की फिराक में है आप? देखें दंगल
AajTak
ऐतिहासिक और अप्रत्याशित जीत हासिल करने के बाद आज से पंजाब की कमान भगवंत मान को मिल गई. भगत सिंह के गांव खरकड़ कलां में हजारों लोगों की मौजूदगी में धुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पंजाब में मान राज का शुभारंभ तो हो गया है. लेकिन बड़ी बात ये है कि ऐसा आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बुरी तरह से हराकर किया है. सवाल है कि क्या पंजाब के अलावा आम आदमी पार्टी देश के दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस की जमीन और वोटबैंक में सेंधमारी कर रही है. सवाल है कि क्या आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस की जगह लेकर सबसे बड़े विपक्ष की जगह लेने की कोशिश में है? देखें दंगल.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











