
Cochin Shipyard Share: ₹5000Cr की डील डन... फिर खुलते ही रॉकेट बना डिफेंस स्टॉक, 6% की तेजी
AajTak
Defence Sector की दिग्गज कंपनी के शेयर में मंगलवार को तूफानी तेजी देखने को मिली है. शेयर ने ये रफ्तार कंपनी को इंडियन नेवी से मिले एक बड़े ऑर्डर के बाद पकड़ी है, जिसका मूल्य करीब 5000 करोड़ रुपये है.
शेयर बाजार (Stock Market) बीते कारोबारी दिन तूफानी तेजी के साथ क्लोज हुआ था और मंगलवार को सुस्ती के साथ खुला. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रेड जोन (Sensex-Nifty Red) में ओपन हुए और फिर कभी हल्की बढ़त, तो कभी गिरावट में कारोबार करते हुए दिखाई देने लगे. हालांकि, बाजार की सुस्ती में भी डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोचीन शिपयार्ड का शेयर गदर मचाए नजर आ रहा है. इसकी पीछे की वजह ये है कि Cochin Shipyard को 5,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. इस खबर का असर शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने के साथ ही इस डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) पर देखने को मिला है और ये करीब 6 फीसदी चढ़ गया है.
कहां से मिला कंपनी को ऑर्डर? Defence Sector की कंपनी कोचीन शिपयार्ड के शेयरों पर मंगलवार को फोकस रहने वाला है, क्योंकि सरकारी स्वामित्व वाली इस जहाज निर्माता कंपनी ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाते हुए ऑर्डर जीत लिया है. कोचीन शिपयार्ड को घरेलू ग्राहक पोलस्टार मैरीटाइम लिमिटेड से एक ये ऑर्डर मिला है और इसमें सरकार के ग्रीन टग ट्रांजिशन प्रोग्राम (GTTP) के तहत 60 टन बोलार्ड पुल पावर वाले दो ग्रीन टग का निर्माण शामिल है.
5000Cr का है ये ऑर्डर बीते कारोबारी दिन सोमवार को कोचीन शिपयार्ड कंपनी की ओर से शेयर बाजार में कारोबार खत्म होने के बाद दाखिल की गई एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी शेयर की गई है. डॉक्युमेंट में डिफेंस कंपनी ने कहा कि उसे रक्षा मंत्रालय द्वारा 5 नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल्स (NGSV) के निर्माण के लिए जारी निविदा में L1 घोषित किया गया है. कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी को देखें, तो इसके मुताबिक उसे मिले बड़े ऑर्डर की वैल्यू करीब 5,000 करोड़ रुपये है.
शेयर पर दिखा बड़ा असर! Cochin Shipyard को मिले इस बड़े ऑर्डर का असर कंपनी के शेयर पर भी दिखाई देने की उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी. बीते कारोबारी दिन सोमवार को Cochin Shipyard Stock अपने बंद भाव 1475.50 रुपये के मुकाबले खुलते ही मंगलवार को 1550 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा और फिर अपनी रफ्तार तेज करते हुए 6% के आसपास उछलकर 1574.50 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.
कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें, तो शेयर में अचानक आई इस तूफानी तेजी के चलते ये अपने पिछले बंद 38,610 करोड़ रुपये से बढ़कर 40800 करोड़ रुपये हो गया. यानी एक झटके में इस डिफेंस स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों ने 10,190 करोड़ रुपये छाप डाले. बता दें कि इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 2545 रुपये, जबकि इसका 52 वीक का लो-लेवल 1180 रुपये प्रति शेयर है.
5 साल में 8 गुना कर चुका पैसा Defence Share Cochin Shipyard अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) भी साबित हुआ है और बीते पांच साल में ये इस शेयर ने 181 रुपये से 1400 रुपये के पार का सफर तय किया है. इसमें पैसे लगाने वालों को मिले ताबड़तोड़ रिटर्न की बात करें, तो ये पांच साल में 712.54% रहा है यानी निवेशकों का पैसा आठ गुना हो गया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







