
CM Yogi 2.0 Oath: यूपी में 'बुलडोजर बाबा' का दोबारा राजतिलक, प्रचंड हुआ आरंभ
AajTak
CM Yogi Adityanath oath ceremony live: योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Stadium) में आयोजित है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंचे हैं. केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री, 12 राज्यों के सीएम समेत करीब दो सौ वीआईपी इस शपथ ग्रहण के साक्षी बने. चित्रा त्रिपाठी के साथ देखें सीएम योगी का भव्य राजतिलक...

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











