
CM रेखा गुप्ता के साथ ये 6 मंत्री आज लेंगे शपथ, सामने आई दिल्ली कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट
AajTak
दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं. मंत्रियों की लिस्ट में मुख्यमंत्री की रेस में शामिल रहे प्रवेश वर्मा और आशीष सूद समेत 6 नेताओं के नाम हैं.
दिल्ली में आज से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार का आगाज होने जा रहा है. एक दिन पहले ही बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुना गया था. दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं. मंत्रियों की लिस्ट में मुख्यमंत्री की रेस में शामिल रहे प्रवेश वर्मा और आशीष सूद के साथ ही मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह औऱ रविंद्र राज के नाम शामिल हैं.
दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे 6 नामों की लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रवेश वर्मा का है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा दिल्ली चुनाव में विधानसभा पहुंचे बीजेपी के बड़े चेहरों में से एक हैं. वह नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम कैंडिडेट रहे अरविंद केजरीवाल को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं. अरविंद केजरीवाल को पटखनी देकर विधानसभा पहुंचने की वजह से प्रवेश को सीएम के लिए मजबूत दावेदार बताया जा रहा था. अब वह रेखा गुप्ता कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं.
प्रवेश वर्मा
47 साल के प्रवेश वर्मा जाट वर्ग से आते हैं. प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 4089 वोट के अंतर से हराकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे हैं. प्रवेश वर्मा पहली बार 2013 के दिल्ली चुनाव में मेहरौली सीट से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे. तब प्रवेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के नरिंदर सिंह सेजवाल को 4564 वोट के अंतर से हराया था. 2014 और 2019 के आम चुनाव में प्रवेश वर्मा साउथ दिल्ली सीट से सांसद भी रहे. 2014 में प्रवेश वर्मा 2 लाख 68 हजार वोट से अधिक के अंतर से जीते थे जबकि 2019 में उनकी जीत का अंतर 5 लाख 78 हजार वोट से अधिक का रहा था.
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के बाद एमबीए किया है. उनकी पत्नी स्वाति सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता रहे विक्रम वर्मा की बेटी हैं. प्रवेश वर्मा बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और केशवपुरम के शाखा प्रमुख भी रहे हैं. बीजेपी से राजनीतिक सफर का आगाज करने वाले प्रवेश वर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं. अल्पसंख्यकों को लेकर अपने बयानों से विवादों में भी रहे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







