
CM योगी से मिले बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के CEO, बोले- यूपी का कोविड मैनेजमेंट अमेरिका से बेहतर
AajTak
बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के डेलिगेशन ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. फाउंडेशन के सीईओ मार्क्स सुजमैन ने यूपी में कोविड मैनेजमेंट की जमकर तारीफ की. उन्होंने यूपी के कोविड मैनेजमेंट को अमेरिका से बेहतर बताया.
बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के डेलिगेशन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सीईओ मार्क्स सुजमैन ने सीएम योगी से मुलाकात के दौरान यूपी में कोविड मैनेजमेंट की जमकर तारीफ की. उन्होंने यूपी में कोविड मैनेजमेंट को अमेरिका से भी बेहतर बताया.
मार्क्स सुजमैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जनसंख्या घनत्व और अन्य चुनौतियों से सरकार ने जिस तरह से पार पाया, वह सराहनीय है. सीएम योगी से मिलने पहुंचे डेलिगेशन ने स्वास्थ्य, पोषण और कृषि के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और बढ़ाने पर भी चर्चा की. इस दौरान सीएम योगी ने भी स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के योगदान की सराहना की.
सीएम योगी ने ये भी बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (एनएफएचएस-5) के परिणाम बताते हैं कि स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में सुधार हुआ है. कई मानकों पर हमारा प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर है. इस कार्य में भी फाउंडेशन ने सहयोग मिला है. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान टेस्टिंग किट उपलब्ध कराना हो या गौतमबुद्धनगर, गोंडा और प्रयागराज में कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल की स्थापना, इन सभी कार्यों में फाउंडेशन ने सहयोग दिया.
दुर्गम क्षेत्रों में लगाया गया कोरोना का टीका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के कोविड मैनेजमेंट की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है. दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में भी लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है. उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना से बचाव के लिए 33 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं. सीएम योगी इंसेफेलाइटिस से मासूम बच्चों की असमय मौत की घटनाओं में भी 95 फीसदी तक कमी आ गई है. इंसेफेलाइटिस और अन्य बीमारियों, कोविड प्रबंधन समेत लोक स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन और पाथ जैसी वैश्विक संस्थाओं से भी सहयोग मिला है. परस्पर सहयोग से आगे भी ऐसे प्रयास किए जाते रहेंगे.
एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज की हो रही स्थापना

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











