
CM योगी के दफ्तर के बाद अब यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने किए अजीबोगरीब पोस्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है. दोपहर 11 बजे के करीब उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @UPGovt से कई अजीबोगरीब ट्वीट किए जा रहे हैं. इससे पहले CM Office का ट्विटर हैंडल हैक हुआ था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएम ऑफिस) के आधिकारिक ट्विटर के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है. यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @UPGovt पर अजीबोगरीब पोस्ट किए जा रहे हैं. एक के बाद एक कई ट्वीट करके कई लोगों को टैग किया गया है. फिलहाल हैंडल की रिकवरी नहीं हो पाई है.
उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अलावा उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के फैक्ट चेक इंफो @InfoUPFactCheck ट्विटर हैंडल को भी हैक कर लिया गया है. इस पर भी @UPGovt की ही तरह कई लोगों को टैग करके ट्वीट किए जा रहे हैं. हालांकि हैकर ने अभी तक कोई मैसेज पोस्ट नहीं है. वह केवल लोगों को टैग करते जा रहा है.
हैक हुआ था CM दफ्तर का ट्विटर भी
इससे पहले हैकर ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CM OFFICE), देश के मौसम विभाग (IMD) और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया था. शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था. हैकर्स ने UP CMO के आधिकारिक हैंडल से कई ट्वीट किए थे.
यूपी सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से हैकर ने लिखा था- 'How to turn your BAYC/MAYC animated on Twitter' का टूटोरियल पोस्ट किया था और प्रोफाइल फोटो भी चेंज कर दिया था. हैकर्स से जो प्रोफाइल फोटो लगाई थी, वह Bored Ape Yacht Club NFT जैसी थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के 30 मिनट बाद रिकवर कर लिया गया था.
इसके अलावा मौसम विज्ञान विभाग यानि IMD का ट्विटर अकाउंट भी 9 अप्रैल को हैक हुआ था. ट्विटर अकाउंट को हैक करते हुए हैकर्स ने लिखा था, ', 'Beanz ऑफिशियल कलेक्शन लाइव होने के जश्न में हम दो घंटे के लिए सभी एक्टिव NFT ट्रेडर्स के लिए एयरड्रॉप ओपन कर रहे हैं.' यानी यह मामला भी NFT से जुड़ा हुआ था. इसी तरह UGC का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









