
CM प्रमोद सावंत ने लॉन्च की गोवा बोर्ड की मोबाइल ऐप, स्टूडेंट्स को ऐसे करेगी मदद
AajTak
Goa Board Mobile App: छात्र भी घोषणाओं, स्टडी मटीरियल और संसाधनों जैसे प्रश्न पत्र, पिछले वर्षों के टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं को देखने के लिए ऐप की मदद लेनी होगी.
Goa Board Mobile App: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप छात्रों को बोर्ड ने नोटिफिकेशन और स्टडी मटीरियल उपलब्ध कराएगा. ये ऐप आम जनता, गोवा बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (HSSC) के छात्रों के लिए तैयार किया गया है. CM @drpramodpsawant launched the GBSHSE App today for the students, teachers & parents associated with Goa Board. The app will provide access to latest notifications, circulars & study materials. pic.twitter.com/fVwBigPePzMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












