
CM पद, अरविंद केजरीवाल, चुनाव को लेकर क्या बोलीं मंत्री आतिशी? देखें
AajTak
मंत्री आतिशी ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी ईमानदारी का फैसला जनता से लेने का फैसला किया है. वह कह रहे हैं कि अगर जनता उन्हें ईमानदार मानती है, तो उन्हें वोट दें, नहीं तो न दें. कोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार को तमाचा मारा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











