
CM नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट गिरा, ठेकेदार ने कराई बिहार की बदनामी: शाहनवाज हुसैन
AajTak
Bihar News: भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाले फोरलेन पुल की लागत तक़रीबन 1710 करोड़ की है. इस पुल के बन जाने से खगड़िया सीधे भागलपुर से जुड़ जाता और रास्ता बेहद सुलभ हो जाता.
Bridge Collapsed in Bihar: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का बड़ा हिस्सा गिरने से हंगामा मच गया है. इसको लेकर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है. दरभंगा पहुंचे कैबिनेट मंत्री हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रॉजेक्ट था. ऐसे में पुल का गिरना बेहद दुखद है. ऐसे ही ठेकेदारों के कारण बिहार की देश-दुनिया में बदनामी भी होती है.
उद्योग मंत्री शाहनवाज ने निर्माणाधीन पुल गिरने पर न सिर्फ चिंता जताई बल्कि पूरी जांच कराने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि प्रदेश के खगड़िया में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ. खगड़ियां के परबत्ता प्रखण्ड स्थित अगुवानी और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोर लेन महासेतु का सुपर स्ट्रक्चर कई जगह ध्वस्त हो गया. तेज आंधी में महासेतु के बीच बने कई सुपर स्ट्रक्चर टूट कर नीचे गिर गए.
दरअसल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम महासेतु का निर्माण करा रही है. यह महासेतु बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी इस प्रोजक्ट का निर्माण कर रही रही है. 1710 करोड़ की लागत से बनने वाली इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 23 फरवरी 2014 में किया था. करीब 3.160 किमी लंबा यह फोर महासेतु है.
खगड़िया डीएम डॉ. आलोक रजंन घोष ने कहा कि अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहे फोर लेन महासेतु का सुपरा स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ है. मामले की जांच की जाएगी कि आखिर किन कारणों से ध्वस्त हुआ है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











