
CM केजरीवाल को एलजी से मिल गई तारीख, कल मुलाकात, क्या सुलझेगा टीचर ट्रेनिंग मुद्दा?
AajTak
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना की तरफ से सीएम अरविंद केजरीवाल को कल मुलाकात के लिए बुलाय गया है. कल दोपहर चार बजे एक अहम मीटिंग होने वाली है. उस मीटिंग में सीएम के साथ सभी कैबिनेट मंत्री और 10 विधायक भी साथ जा सकते हैं.
दिल्ली में एलजी बनाम सीएम की जंग अभी भी जारी है. एक तरफ अधिकारों की लड़ाई जोरों पर है तो दूसरी तरफ शिक्षकों को फिनलैंड भेजने वाले विवाद ने भी तूल पकड़ा है. अब इस बीच एलजी वीके सक्सेना की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिलने का समय दे दिया गया है. कल दोपहर चार बजे राज निवास पर सीएम को मिलने के लिए बुलाया गया है. उनके साथ कैबिनेट के मंत्री और 10 विधायक भी आ सकते हैं.
अब जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीएम ने एलजी निवास तक अपना धरना निकाला था. उस समय तमाम विधायक और मंत्रियों के साथ वे वहां गए थे. मांग की गई थी कि एलजी सभी विधायकों के साथ उनसे मुलाकात करें. लेकिन तब एलजी द्वारा सिर्फ सीएम अरविंद केजरीवाल को मिलने का वक्त दिया गया. उस बात से नाराज होकर दिल्ली सरकार ने सड़क पर ही विरोध प्रदर्शन किया और कई तरह के आरोप लगा दिए गए. उस समय मीडिया से बात करते हुए भी केजरीवाल ने जोर देकर कहा था कि एलजी सरकार को काम करने नहीं दे रहे हैं. हर काम में सिर्फ हस्तक्षेप किया जा रहा है.
इस समय दिल्ली में कई मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है. दिल्ली सरकार चाहती है कि शिक्षकों को स्पेशल ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजा जाए. ये प्रस्ताव एलजी को दिया भी गया था. लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया. बाद मे केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एलजी तो कह रहे हैं कि भारत में ही शिक्षकों की ट्रेनिंग करवा दी जाए. अब उस विवाद के बीच ही कल एलजी वीके सक्सेना की तरफ से दिल्ली सरकार को मिलने का वक्त दिया गया है. कोई एजेंडा तो नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इन मुद्दों पर बात हो सकती है.
वैसे इस समय दिल्ली में अधिकारों की लड़ाई भी जारी है. एलजी वीके सक्सेना से एक मुलाकात के बाद सीएम ने दावा कर दिया कि एलजी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी विश्वास नहीं है. सीएम केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने एलजी के सामने सुप्रीम कोर्ट का आदेश रखा, हाई कोर्ट का ऑर्डर रखा, जोर देकर कहा कि वे दिल्ली सरकार के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं. लेकिन केजरीवाल के मुताबिक एलजी सिर्फ ये कहते रहे कि वे सुप्रीम हैं, उनके पास पूरी ताकत है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









