Clubhouse में जोड़ा गया Music Mode फीचर, जानें क्या है ये और कैसे करें यूज
AajTak
Clubhouse ने नए Music Mode की घोषणा की है. इससे म्यूजिशियन ऐप पर लाइव के दौरान बेस्ट साउंड दे सकते हैं. Music Mode से म्यूजिशियन को साउंड क्वालिटी आउटपुट ऑप्टिमाइज करने के लिए स्पेशल टूल दिया जाएगा.
Clubhouse ने नए Music Mode की घोषणा की है. इससे म्यूजिशियन ऐप पर लाइव के दौरान बेस्ट साउंड दे सकते हैं. Music Mode से म्यूजिशियन को साउंड क्वालिटी आउटपुट ऑप्टिमाइज करने के लिए स्पेशल टूल दिया जाएगा.
इस फीचर को सबसे पहले iOS के लिए रिलीज किया जाएगा. इसके बाद इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. इससे पहले प्लेटफॉर्म पर Spatial Audio फीचर को भी पहले iOS यूजर्स के लिए जारी किया गया था.
नए म्यूजिक मोड से म्यूजिशियन Clubhouse से म्यूजिक को हाई-क्वालिटी और अच्छे स्टीरियो साउंड के साथ ब्रॉडकास्ट कर पाएंगे. इसके जरिए वो प्रोफेशनल ऑडियो इक्विपमेंट्स को भी परफॉर्मेंस के दौरान यूज कर सकेंगे.