
Clause For Peace: युद्ध रोकने के लिए पुतिन ने रखीं कौन सी 4 शर्तें?|Russia-Ukraine War
AajTak
रूस ने यूक्रेन के सामने 4 शर्तें रखी हैं. रूस का दावा है कि अगर यूक्रेन इन 4 शर्तों को मान ले तो रूस युद्ध तुरंत ही रोक देगा. आजतक एक्सप्लेनर में बात रूस के द्वारा रखी गईं 4 शर्तों की. बेलारूस में यूक्रेन और रूस के बीच बीते कुछ दिनों से कई दौर की बातचीत हो गई है. लेकिन यूक्रेन में रूस का हमला अब भी जारी है. इस बीच रूस ने शांति के लिए 4 शर्तें रखी है. जिसमें सैन्य कार्रवाई रोकने से लेकर क्रीमिया, डोनेत्स्क और लुंहास्क का भी जिक्र है. देखें आजतक एक्सप्लेनर.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












