
CID के ACP Pradyuman की लव स्टोरी, कबड्डी प्लेयर से शादी, पत्नी को हुआ कैंसर, ऐसे झेला दर्द
AajTak
शिवाजी की लव स्टोरी बेहद अलग है. उनकी जोड़ी को देखकर अक्सर हर किसी को लगता था कि कपल की लव मैरिज हुई होगी. लेकिन ऐसा नहीं था, उनकी अरेंज मैरिज थी और ये शादी उनके पिता ने करवाई थी. शिवाजी की पत्नी 70 के दशक के हिसाब से काफी आगे की सोच रखने वाली महिला थीं.
कुछ तो गड़बड़ है दया...! ये लाइन सुनते ही आपके जहन में एसीपी प्रद्युम्न का नाम आता होगा. आए भी क्यों ना, आखिर शिवाजी साटम ने इस शो को अपनी जिंदगी के 21 साल जो दिए हैं. हालांकि इसके अलावा उन्होंने कई और रोल्स भी किए, लेकिन ये किरदार तो जैसे जीवन की पहचान ही बन गया.
टीवी पर सख्त सीआईडी ऑफिसर दिखने वाले शिवाजी असल में बेहद नर्मदिल इंसान हैं. उनकी लव स्टोरी सुन आप भी चौंक जाएंगे कि उस जमाने में ऐसा भी होता था. शायद किसी ने सोचा होगा इतने गंभीर दिखने वाले एक्टर इतने लवेबल भी हो सकते हैं. शिवाजी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी पत्नी अरुणा साटम को गुजरे 23 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी वो उन्हें बेहद याद करते हैं.
कबड्डी चैम्पियन थीं पत्नी शिवाजी की लव स्टोरी बेहद अलग है. उनकी जोड़ी को देखकर हर किसी को लगता था कि कपल की लव मैरिज हुई होगी. लेकिन ऐसा नहीं था, उनकी अरेंज मैरिज थी और ये शादी उनके पिता ने करवाई थी. शिवाजी की पत्नी 70 के दशक के हिसाब से काफी आगे की सोच रखने वाली महिला थीं. वहीं एक्टर पारंपरिक मराठी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में किसी को नहीं लगा था कि ये रिश्ता खुद उनके पिता ने कराया होगा.
इस बारे में बात करते हुए खुद शिवाजी ने बताया कि कैसे ये रिश्ता जुड़ा था. शिवाजी बोले- मेरे पिताजी एक जिमनास्ट थे, वो ही हेड ऑफ द फैमिली थे. वो रोज जाकर कुश्ती किया करते थे. मेरी बड़ी जो कजिन बहन थी, वो एक अवॉर्डेड एथलीट थीं. मेरे पिताजी एक प्रोग्रेसिव सोच के व्यक्ति थे. वो मेरी बहन को खुद अखाड़े ले जाया करते थे. वो कभी पुरानी और दकियानूसी सोच नहीं रखते थे. एक कॉमन फ्रेंड के जरिए रिश्ता आया था. उसको मैं अच्छा लगा, वो मुझे अच्छी लगी तो रिश्ता जुड़ गया.
शिवाजी ने आगे कहा - वो महाराष्ट्र के कबड्डी टीम की कैप्टन थी. उसे छत्रपति शिवाजी अवॉर्ड मिल चुका था. वो मैनेजर भी रही, कोच भी रही बाद में टीम की. वो अपनी लाइफ में सब कुछ करती रही थी. लंबा ना सही 24 साल का तो साथ रहा ही हमारा. अरुणा का कैंसर से निधन हो गया.
नाना पाटेकर-अरुणा ईरानी ने संभाला शिवाजी ने बताया कि पत्नी का इलाज 7 साल तक चला. उस कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान घर-परिवार के साथ-साथ फिल्म जगत के सितारों ने भी उनका साथ दिया. शिवाजी ने कहा- बहुत मुश्किल वक्त होता है, लेकिन मुझे लगता है आपके अंदर अचानक ही हिम्मत आ जाती है, सब से जूझने की. पहले तो जॉइंट फैमिली हुआ करती थी, लेकिन उस वक्त मेरी बहन, भाई-भाभी, मेरी मां, हम सब अगल-बगल के फ्लैट्स में ही रहा करते थे. जरूरत होती थी तो आवाज लगा दिया करते थे.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











