
China Vs Taiwan: ताइवान के पास चीन का सैन्य अभ्यास, क्या ये युद्ध की आहट है?
AajTak
अड़ियल चीन के हर हमले का जवाब देने के लिए ताइवान ने भी तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीनी हमले से खुद की रक्षा करने के लिए ताइवान ने भी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने पुष्टि की है कि पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी में तोपखाने और हथियारों का युद्धाभ्यास शुरू हो गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











