
China Vs Taiwan: चीन की दबंगई को ताइवान का जवाब, भारत समेत 17 देशों के साथ शुरू किया युद्धाभ्यास
AajTak
चीन और ताइवान में तू डाल-डाल, मैं पात-पात की लड़ाई चल रही है. ताइवान ने कल से युद्धाभ्यास शुरू किया तो चीन के 51 लड़ाकू विमान ताइवानी एयर स्पेस का उल्लंघन किया. आए दिन चीन की इन हरकतों से निपटने के लिए ताइवान की राष्ट्रपति सेना के साथ लगातार बैठक कर रही हैं. मगर इन सबके बीच ताइवान डरा या घबराया नहीं है. वो चीन की हरकतों पर नजर रख रहा है और किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











