
China-Taiwan Clash: ताइवान की खाड़ी में चीन का युद्ध अभ्यास, उतारे 7 ताकतवर हथियार, देखिए
AajTak
अमेरिकी House of Representatives की स्पीकर Nancy Pelosi तो ताइवान से चली गई हैं लेकिन चीन वापस नहीं गया है वो डटकर युद्ध अभ्यास कर रहा है और ताइवान को डरा रहा है. ताइवान के पास चीन का युद्ध अभ्यास शुरू हो गया है. इस युद्ध अभ्यास में समुद्र से लेकर जमीन और हवा में भी ताइवान की घेराबंदी की जा रही है. चीन की सेनाएं अपने सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों से लेकर Hypersonic Missiles तक का इस्तेमाल कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सेना ने अबतक ताइवान की खाड़ी में सौ से ज्यादा लड़ाकू विमान उड़ाए हैं. देखें चीन ने कौन से 7 ताकतवर हथियार युद्ध अभ्यास में उतारे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











