
China's Galwan Propaganda Video: पड़ोसी चीन किस तरह फैला रहा झूठ? समझें
AajTak
दूसरों की जमीन पर कब्जा करने वाला देश चीन की विस्तारवादी नीयत का एक वीडियो सामने आया है. चीन ने एक झूठा वीडियो बनाकर भारत की जमीन को अपना बताने की कोशिश की है. नए साल के मौके पर चीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने दावा किया है कि चीन के सैनिकों ने LAC पर गलवान घाटी पर कब्जा कर लिया है. वीडियो में चीन के सैनिक एक बर्फीले पहाड़ी इलाके में चीन का झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान गा रहे हैं. चीन इससे पहले भी भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा सेट करने के लिए झूठ का सहारा ले चुका है. बता दें, 29 दिसंबर को चीन ने अपने नए 'लैंड बॉर्डर कानून' के तहत अरुणाचल प्रदेश की 14 जगहों के नाम बदल दिये थे. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











