China Latest news: ड्रैगन की एक और साजिश, समझें पैंगोंग झील पर एक और पुल क्यों बना रहा चीन?
AajTak
कुछ नई सेटेलाइट तस्वीरों से ये खुलासा हुआ है कि चीन. लद्दाख में पेंगॉन्ग लेक पर एक और पुल का निर्माण कर रहा है. इस पुल से चीन ने एक बार फिर एलएसी पर अपना दबदबा बढ़ाने का प्लान तैयार किया है. पेंगॉन्ग झील पर चीन ने एक पुल पहले ही बनाया हुआ है उसी के बगल में एक चौड़ा प्लैटफॉर्म बनाया जा रहा है जो आगे एक पुल में तब्दील होने वाला है. आखिर इस निर्माण के पीछे चीन की असल मंशा क्या है और ये भारत के लिए कितनी चिंता का विषय है? जानने के लिए देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











