
China कौन सी मिसाइल दाग रहा है ताइवान की ओर... जानिए उसकी ताकत और रेंज
AajTak
China's DF-15 Missile: चीन का युद्धाभ्यास अभी दो दिन और चलेगा. चीन अपने रॉकेट फोर्स से लगातार कम दूरी की मिसाइल ताइवान की ओर दाग रहा है. ये एक बैलिस्टिक मिसाइल है, जो पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. आइए समझते हैं इस मिसाइल की ताकत और रेंज को.
चीन और ताइवान में लगातार तनाव बना हुआ है. चीन का युद्धाभ्यास अभी दो दिन और चलेगा. अमेरिका ने अपना परमाणु युद्धपोत ताइवान के पास तैनात कर दिया है. लेकिन चीन लगातार अपने रॉकेट फोर्स (Rocket Force) की मिसाइलों को ताइवान के आसपास दाग रहा है. इसमें सबसे ज्यादा जो मिसाइल दागी गई हैं, वो है- डॉन्ग-फेंग 15 (Dong-Feng 15 or DF-15).
DF-15 कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल हैं. जो चीन की रॉकेट फोर्स में 1990 से लगातार तैनात है. इस मिसाइल को ट्रक से लॉन्च किया जाता है. इसका वजन 6200 किलोग्राम है. लंबाई 9.1 मीटर और व्यास 1 मीटर है. इसके ऊपर 50 से 350 किलोग्राम वजन का पारंपरिक या परमाणु हथियार लगाकर दागा जा सकता है.
DF-15 Short Range Ballistic Missile सिंगल स्टेज के सॉलिड ईंधन पर चलता है. इसके चार वैरिएंट्स हैं. पहला DF-15 जो 600 किलोमीटर की रेंज तक जाता है. दूसरा DF-15A मिसाइल जो 900KM, तीसरा 800 KM वाला DF-15B मिसाइल और चौथा है 700 किलोमीटर वाला DF-15C मिसाइल. इस मिसाइल की खासियत ये है कि इसकी सटीकता की रेंज 10 मीटर है. यानी टारगेट अगर मिसाइल आने की खबर सुनकर भागने की कोशिश करता है तो 10 मीटर के दायरे मौत पक्की है. उसके बाद गंभीर रूप से घायल हो सकता है.
DF-15 मिसाइल को बनाने की अनुमति 1987 में बनी थी. इसके बाद इसके कई परीक्षण गोबी रेगिस्तान में किए गए. फिलहाल रॉकेट फोर्स के पास इस सीरीज के 1000 से ज्यादा मिसाइल मौजूद हैं. ताइवान पर हमला करने के लिए ये मिसाइल चीन के लिए सबसे उपयुक्त है. यह 600 किलोमीटर तक 500-750 किलोग्राम वजन का हथियार ले जा सकता है. लेकिन एक्यूरेसी 300 मीटर से बिगड़ सकती है.
Missile launches by a Chinese ship during exercises near Taiwan this afternoon.#Taiwan #China pic.twitter.com/R32wkDut5q
चीन ने DF-15 मिसाइल को इसलिए बनाया था कि वो इससे ताइवान की राजधानी ताइपे में बने हेंग शान मिलिट्री कमांड सेंटर को उड़ा सके. हालांकि यह सेंटर 20 किलोटन परमाणु ब्लास्ट या 2 किलोटन पारंपरिक ब्लास्ट को बर्दाश्त करने की क्षमता रखता है. हालांकि इस मिसाइल से होने वाले विस्फोट से 90 किलोटन ऊर्जा निकलती है. जो इस सेंटर को बर्बाद कर सकती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











