
China और Pakistan के लोगों पर सबसे ज्यादा कर्ज, देखें India का क्या है हाल?
AajTak
China-Pakistan Debt: एक तरफ जहां चीन खुद को दुनिया की महाशक्ति होने का दावा करता है वहीं दूसरी तरफ India और पड़ोसी देशों की तुलना में यह देश सबसे अधिक कर्ज में है, जबकि Bangladesh के ऊपर सबसे कम उधारी है. पहले से खस्ताहाल Pakistan के ऊपर कर्ज हाल के समय में विकराल रूप ले चुका है. दरअसल, Corona Pandemic के कारण दुनियाभर की Economy बुरे दौर से गुजर रही हैं. इसके चलते जहां एक ओर कमाई में भारी गिरावट आई है, तो दूसरी ओर Health Infrastructure को मजबूत बनाने में खर्च तेजी से बढ़ा है. देखिए पूरी रिपोर्ट.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










