
Chicago Shootout: अमेरिका के शिकागो में वीकेंड पर जगह-जगह फायरिंग, 8 की मौत
AajTak
Chicago Shootout: अमेरिका में गन फायरिंग की घटनाएं थमती नहीं दिख रही हैं. हाल ही में बाइडेन प्रशासन ने इसे रोकने के लिए 'घोस्ट गन' की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही थी. घोस्ट गन का मतलब होता है, गन के अलग-अलग पार्ट्स खरीदकर उसे घर में ही असेंबल कर लेना.
Chicago Shootout: अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब शिकागो में बड़े स्तर पर फायरिंग के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें बच्चे सहित 8 लोगों की मौत हो गई है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक इस सप्ताहांत (वीकेंड) पर शिकागो में गोलीबारी की कई घटनाओं हुईं, जिसमें 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 16 घायल हो गए.
गोलीबारी की पहली घटना शुक्रवार शाम करीब 5:45 बजे हुई. शिकागो के साउथ किलपैट्रिक इलाके में एक 69 वर्षीय व्यक्ति की उसके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक पीड़ितों में एक नाबालिग के साथ-साथ एक 62 वर्षीय महिला सहित सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि घटनाएं ब्राइटन पार्क, साउथ इंडियाना, नॉर्थ केडजी एवेन्यू, हंबोल्ट पार्क समेत कई इलाकों में हुईं.
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक इसके पिछले सप्ताह भी फायरिंग में 8 लोग मारे गए थे और 42 घायल हो गए थे. अमेरिका में छिटपुट गोलीबारी के साथ ही सामूहिक फायरिंग भी बड़ी समस्या बनती जा रही है.
शोध समूह गन वायलेंस आर्काइव के डाटा के मुताबिक अमेरिका में 2022 में अब तक 140 से ज्यादा सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं. संगठन का कहना है कि वह हर रोज 7,500 सोर्सों के जरिए डाटा इकट्ठा करते हैं.
बाइडेन प्रशासन ने हाल ही में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं रोकने के लिए नए उपाय शुरू करने के लिए कहा था. इसमें 'घोस्ट गन' कल्चर को रोकने की बात भी कही गई थी. बता दें कि घोस्ट गन कल्चर के तहत लोग गन के अलग-अलग भाग को अलग-अलग दुकानों से खरीदते हैं और बाद में उसे असेंबल कर गन बना लेते हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








